Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना Etawah भागवत कथा में भक्त प्रहलाद प्रसंग पर श्रद्धालु भावविभोर आचार्य रामसनेही अवस्थी ने बताया अटूट श्रद्धा से मिलती है भगवान की कृपा

भरथना/Etawah, 4 अप्रैल 2026 : Etawah Bharathna के मोहल्ला कल्याण नगर में चल रही Shrimad Bhagwat Katha में शनिवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव...

भरथना/Etawah, 4 अप्रैल 2026 : Etawah Bharathna के मोहल्ला कल्याण नगर में चल रही Shrimad Bhagwat Katha में शनिवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण किया। कथा के दौरान आचार्य पं. रामसनेही अवस्थी (रसूलाबाद) ने भक्त प्रहलाद प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान की कृपा और सच्ची भक्ति की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अटूट श्रद्धा रखने वाले भक्त पर भगवान सदैव प्रसन्न रहते हैं और अंततः धर्म की विजय होती है। इस प्रसंग को सुनकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम में सहायक व्यास पं. सज्जन कुमार अवस्थी ने भी प्रवचन प्रस्तुत किए। कथा में परीक्षित के रूप में सुभाष गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर छोटेलाल मिश्रा, कृष्णलाल तिवारी, प्रेमनारायण तिवारी, गिरजेश चौहान, शिवकुमार चौबे, सुरेन्द्र यादव, अजय पोरवाल, रामप्रकाश पोरवाल, रामचन्द्र तिवारी, गोपाल जी चौबे, अनिल तिवारी एडवोकेट, अवनीश कुमार, मुलायम, शशि कुमार, सनिल तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं