Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

कोलकाता में Literacy Mission Global Award 2026 आयोजित, Dr Indrajeet Ghosh को सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

कोलकाता, 6 अप्रैल 2026 : Literacy Mission की National Academy द्वारा Global Award 2026 का आयोजन कोलकाता स्थित रोटरी सदन में किया गया, जिसमे...

कोलकाता, 6 अप्रैल 2026 : Literacy Mission की National Academy द्वारा Global Award 2026 का आयोजन कोलकाता स्थित रोटरी सदन में किया गया, जिसमें डॉ. इंद्रजीत घोष को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उन्हें certificate और trophy प्रदान कर सम्मान दिया गया। सेमिनार में साक्षरता मिशन के निदेशक अनारुल शेख, रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी सर्वसुखानंद और पश्चिम बंगाल के कानून अधीक्षक पार्थ सरकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान शिक्षा, समाज सेवा और जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. इंद्रजीत घोष को यह सम्मान आदिवासी और पहाड़िया क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार, health camps के आयोजन और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए दिया गया।
उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिला है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कोई टिप्पणी नहीं