गाजियाबाद, 1 मार्च 2026 : पूर्वांचल बिहार जन कल्याण समिति की ओर से कौशांबी स्थित एंजेल पिक होटल में होली मिलन समारोह का भव्य और उल्लासपूर...
गाजियाबाद, 1 मार्च 2026 :
पूर्वांचल बिहार जन कल्याण समिति की ओर से कौशांबी स्थित एंजेल पिक होटल में होली मिलन समारोह का भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक और विधि जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद केशव कुमार चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी चंद्रशेखर दुबे के शामिल होने की संभावना है। समारोह का मंच संचालन एडवोकेट रंजीत गिरी द्वारा किया जाएगा।
विजय भारद्वाज, नेशनल डायरेक्टर स्टील कंज्यूमर फोरम एवं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भी समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव का वातावरण बनाया जाएगा, जिससे पूर्वांचल और बिहार समाज की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा सके।
कार्यक्रम का संयोजन पप्पू गुप्ता तथा सहसंयोजन संतोष कुमार द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल और बिहार समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ते हुए सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है।
कोई टिप्पणी नहीं