Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गाजियाबाद में गृह कर वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद, 28 फरवरी 2026 : गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गृह कर (हाउस टैक्स) में की गई अत्यधिक वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रत...

गाजियाबाद, 28 फरवरी 2026 : गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गृह कर (हाउस टैक्स) में की गई अत्यधिक वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त विक्रमादित्य मालिक से मिला और ज्ञापन सौंपकर कर वृद्धि को तत्काल कम करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर में भारी बढ़ोतरी से शहर की आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे व्यापक असंतोष व्याप्त है।
राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा की गई कर वृद्धि अत्यधिक और जनविरोधी है। इससे मध्यम वर्ग, व्यापारी वर्ग तथा आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में इस निर्णय के विरुद्ध आक्रोश देखने को मिल रहा है। कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा इस मामले को न्यायालय में भी उठाया गया, लेकिन तथ्यात्मक एवं कानूनी पक्ष मजबूत न होने के कारण याचिका निरस्त कर दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने आशंका जताई कि न्यायालय के निर्णय के बाद जनता पर बढ़ा हुआ कर स्थायी रूप से लागू किया जा सकता है। राष्ट्रीय लोकदल ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर जनता के साथ खड़ा है और नगर निगम से कर निर्धारण प्रक्रिया को पारदर्शी, न्यायसंगत और जनहितकारी बनाने की मांग करता है। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष (सहकारिता) एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व प्रत्याशी अजय पाल प्रमुख, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर एडवोकेट, क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन, युवा नगर अध्यक्ष हिमांशु नगर, महानगर अध्यक्ष राखी सिंधु, राशि उपाध्याय, योगेंद्र पतला, आलोक चौधरी, मुनींद्र बिल्ला, दीपू शर्मा, मनोज त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने जनहित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं