Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

हनुमान भक्त सनातनी विनोद कुमार बिंदल सनातन नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर दी शुभकामनाएं ; सजगता और कल्याण का संदेश, मां शैलपुत्री से मंगलकामना

नई दिल्ली, 19 मार्च : चैत्र नवरात्रि और सनातन नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 के शुभारंभ पर हनुमान भक्त सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने देशवासियों को...

नई दिल्ली, 19 मार्च : चैत्र नवरात्रि और सनातन नव वर्ष विक्रमी संवत 2083 के शुभारंभ पर हनुमान भक्त सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत और अटल सत्य है, जो हमें अपने पावन राष्ट्र और स्वयं की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संदेश देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी का भला हो, सब पर कृपा और दया बनी रहे तथा समस्त विश्व का कल्याण हो। इस अवसर पर उन्होंने ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि’ का स्मरण करते हुए मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को भी व्यक्त किया। सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने रामभक्त हनुमान बालाजी से सभी के जीवन में मंगल और कल्याण की प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं