Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

टाइम्स साइंटिस्ट अश्विनी अग्रवाल का EHOT मिशन संकल्प, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियों को अपनाने का दिया संदेश

नई दिल्ली, 19 मार्च 2026 : टाइम्स साइंटिस्ट अश्विनी अग्रवाल ने “ह्यूमन राइट्स” के साथ “ह्यूमन रिस्पॉन्सिबिलिटीज” को समान महत्व देने पर जोर ...

नई दिल्ली, 19 मार्च 2026 : टाइम्स साइंटिस्ट अश्विनी अग्रवाल ने “ह्यूमन राइट्स” के साथ “ह्यूमन रिस्पॉन्सिबिलिटीज” को समान महत्व देने पर जोर देते हुए EHOT मिशन से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह संकल्प प्रथम नवरात्रि और नव विक्रमी संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर लिया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी को सुरक्षित, स्वच्छ और रहने योग्य बनाए रखना है। मिशन के तहत ज़ीरो पॉल्यूशन, ज़ीरो कार्बन फुटप्रिंट, ज़ीरो कन्फ्यूजन और सभी जीवों के लिए स्वस्थ जीवन जैसे लक्ष्यों को प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया है। अश्विनी अग्रवाल का मानना है कि यदि लोग केवल अपने अधिकारों पर ध्यान देने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें और उन्हें जीवन में अपनाएं, तो पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जीवन संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक बनकर ही समाज और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है।
EHOT मिशन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हुए पृथ्वी को स्वच्छ, संतुलित और स्वस्थ बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं