रायबरेली/उत्तर प्रदेश, 20 फरवरी 2026 : रायबरेली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निरक्षर कुम्हार मोहम्मद शाहिद को ...
रायबरेली/उत्तर प्रदेश, 20 फरवरी 2026 :
रायबरेली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निरक्षर कुम्हार मोहम्मद शाहिद को जीएसटी विभाग की ओर से 1.25 करोड़ रुपये की कथित जीएसटी चोरी का नोटिस भेज दिया गया। नोटिस मिलने के बाद वह यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर यह दस्तावेज किस बारे में है। आसपास के पढ़े-लिखे लोगों से जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि यह टैक्स विभाग का कानूनी नोटिस है।
मोहम्मद शाहिद का कहना है कि वह एक साधारण कुम्हार हैं और कभी किसी बड़े व्यापार से उनका कोई संबंध नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी फर्म पंजीकृत कर ली और उसी के माध्यम से भारी लेन-देन दर्शाकर जीएसटी चोरी की गई। शाहिद का दावा है कि उन्होंने न तो कोई जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया और न ही किसी प्रकार का कारोबार संचालित किया।
मामला उजागर होने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग से संपर्क साधा है। प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि पैन कार्ड का दुरुपयोग किसने और किन परिस्थितियों में किया। यह घटना पहचान से जुड़े दस्तावेजों की सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
कोई टिप्पणी नहीं