Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा से टकराई, युवक गंभीर घायल

भरथना/इटावा, 17 फरवरी 2026 : भरथना कस्बा क्षेत्र में मंदिर दान सहाय के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा से टकरा ग...

भरथना/इटावा, 17 फरवरी 2026 : भरथना कस्बा क्षेत्र में मंदिर दान सहाय के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार गांव नगला श्यामलाल, लहरोई निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र अनिल कुमार अपने चचेरे भाई अंकुश तथा गांव नगला सबल निवासी अपने मित्र अभिषेक के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव नगला श्यामलाल जा रहा था। जैसे ही बाइक दान सहाय मंदिर मोड़ के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ई-रिक्शा से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि विशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ सवार अन्य युवक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक की मदद की और निजी साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दान सहाय मंदिर मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं