Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नई दिल्ली में स्टील कंज्यूमर फोरम ने अमित रोहाड़ा को राजस्थान चेयरमैन नियुक्त किया

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026 : स्टील कंज्यूमर फोरम (लौह एवं इस्पात मामलों का विभाग) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत राजस्थान में नई नियुक्ति की घो...

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026 : स्टील कंज्यूमर फोरम (लौह एवं इस्पात मामलों का विभाग) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत राजस्थान में नई नियुक्ति की घोषणा की है। आयरन बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के अंतर्गत कार्यरत फोरम की राष्ट्रीय अध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने श्री अमित रोहाड़ा को राजस्थान राज्य का चेयरमैन नियुक्त किया। यह नियुक्ति दिल्ली स्थित फोरम के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. संतोष राय की विशेष उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष और समन्वयक की मौजूदगी में श्री अमित रोहाड़ा को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा गया तथा उन्हें विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर विजय भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए राजस्थान में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। मीडिया से बातचीत में अमित रोहाड़ा ने कहा कि फोरम का मुख्य उद्देश्य इस्पात उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना, उद्योग में पारदर्शिता को बढ़ावा देना और संबंधित मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन के आगामी राष्ट्रीय अभियानों और राज्य स्तर पर रणनीति को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस नई नियुक्ति से फोरम को नई ऊर्जा मिलेगी और उपभोक्ता हितों की रक्षा के प्रयासों को गति मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं