Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गाजियाबाद में घुटने व सर्वाइकल दर्द के लिए नि:शुल्क एक्यूपुलर कैंप आयोजित

गाजियाबाद, 26 फरवरी 2026 : क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित 121 टावर-8, जीएच-7 के ताऊ अकूतनाथ दरबार, निश्छल सूर्य मंदिर परिसर में घुटनों के दर्द और ...

गाजियाबाद, 26 फरवरी 2026 : क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित 121 टावर-8, जीएच-7 के ताऊ अकूतनाथ दरबार, निश्छल सूर्य मंदिर परिसर में घुटनों के दर्द और सर्वाइकल समस्या से राहत के लिए नि:शुल्क एक्यूपुलर कैंप आयोजित किया गया। शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक चले इस कैंप में एक्यूपुलर तकनीक के माध्यम से बिना दवा दर्द से राहत पाने के उपाय बताए गए।
आयोजक राकेश कंसल ने प्रतिभागियों को प्रायोगिक रूप से समझाया कि नियमित अभ्यास से सर्वाइकल पेन, गर्दन जकड़न और घुटनों के जोड़ों के दर्द में किस प्रकार लाभ मिल सकता है। उन्होंने बताया कि एक्यूपुलर पद्धति शरीर के विशेष बिंदुओं पर दबाव तकनीक के माध्यम से राहत प्रदान करने का तरीका है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। जो लोग कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनके लिए फेसबुक पर “Rakesh Kansal” अकाउंट के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 96273 06339 पर संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं