Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

संदीप पाल–भरथना/इटावा, 24 जनवरी 2026 : भरथना कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से...

संदीप पाल–भरथना/इटावा, 24 जनवरी 2026 : भरथना कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर समयबद्ध तरीके से उनका समाधान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह के समक्ष कई ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। नगला छोटे गांव निवासी दशरथ सिंह, विकास यादव और शिववीर ने गांव में आम रास्ता बनाए जाने को लेकर शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी तरह झिंदुआ गांव निवासी शिवदास ने भी आम रास्ता खुलवाए जाने की मांग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा सोरों थाना क्षेत्र के तैयापुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने वसीयत से जुड़ी भूमि विवाद की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जमीन के बंटवारे और स्वामित्व को लेकर न्याय की गुहार लगाई। थाना समाधान दिवस में कुल छह फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने दो मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर मौके पर ही समझौता कराते हुए निस्तारण कर दिया। शेष चार मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसआई इद्दू हसन सहित अन्य पुलिसकर्मी और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में लोगों ने समाधान दिवस की उपयोगिता को सराहा और समय पर कार्रवाई की उम्मीद जताई।

कोई टिप्पणी नहीं