Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

एनवीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, नगला बिहारी ने जीता उद्घाटन मैच

भरथना/इटावा, 24 जनवरी 2026 : क्षेत्र के नगला विधी गांव में आयोजित एनवीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। ...

भरथना/इटावा, 24 जनवरी 2026 : क्षेत्र के नगला विधी गांव में आयोजित एनवीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। सांहों रेलवे फाटक के पास सतनूपुर मार्ग स्थित मैदान में खेले गए इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता मनोज पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया और सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन मुकाबला नगला बिहारी और कुशगवा अहिरान की टीमों के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुशगवा अहिरान की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 90 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाते हुए स्कोर खड़ा किया, लेकिन अंतिम ओवरों में विकेट गिरने से बड़ा स्कोर नहीं बन सका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला बिहारी की टीम ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम ने 11 ओवर में छह विकेट खोकर 91 रन बनाते हुए चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उनके खेल की दर्शकों और आयोजकों ने सराहना की। मुख्य अतिथि मनोज पोरवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे ग्रामीण स्तर के टूर्नामेंट युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने की अपील की। इस अवसर पर समिति के गौरव यादव, जयनीश यादव, जितेश यादव, वीरू कुमार, सुमित कुमार, कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं