Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना कोतवाल विक्रम सिंह को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

संदीप पाल–भरथना/इटावा, 24 जनवरी 2026 : भरथना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, नई दिल्ली ...

संदीप पाल–भरथना/इटावा, 24 जनवरी 2026 : भरथना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके बेहतरीन सेवा अभिलेख, कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इटावा पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को यह पदक प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। पुलिस विभाग में इस सम्मान को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधार, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में भरथना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया गया और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया गया। उनकी कार्यशैली को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रशंसा भी की जाती रही है। इस सम्मान की घोषणा के बाद स्थानीय पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों में खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने इसे भरथना के लिए गौरव का विषय बताया है और प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं