Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

“हमारा आंगन–हमारे बच्चे” उत्सव में निपुण लक्ष्य पर विशेष जोर

संदीप पाल–भरथना/इटावा, 24 जनवरी 2026 : भरथना में शनिवार को मीरा पैलेस गेस्ट हाउस में “हमारा आंगन–हमारे बच्चे” उत्सव कार्यक्रम का आयोजन खण्ड ...

संदीप पाल–भरथना/इटावा, 24 जनवरी 2026 : भरथना में शनिवार को मीरा पैलेस गेस्ट हाउस में “हमारा आंगन–हमारे बच्चे” उत्सव कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाना और छोटे बच्चों में बुनियादी साक्षरता व गणितीय दक्षता विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सी. तथा विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकर उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निर्धारित लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से ‘निपुण लक्ष्य’ की प्राप्ति के लिए पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमिकरण पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 5 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गिनती की मजबूत नींव तैयार करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आगे की शिक्षा सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।
विकास खण्ड भरथना को निपुण बनाने के लिए बालवाटिका के 5 से 6 वर्ष के बच्चों तथा कक्षा 1 और 2 में नामांकित विद्यार्थियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम का संचालन मो. सलीम असरफ ने किया। इस अवसर पर प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और बालवाटिका के निपुण बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम में एआरपी, बीआरसी स्टाफ, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और स्पेशल एजूकेटर की सक्रिय उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

कोई टिप्पणी नहीं