Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

NIIMS अस्पताल में पथरी के इलाज के दौरान 37 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों का आरोप : अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहे डॉक्टरों के कारण हुई यह घटना..

ग्रेटर नोएडा, 24 जनवरी 2026 : ग्रेटर नोएडा स्थित NIIMS ( Noida International Institute of Medical Science ) अस्पताल में पथरी के इलाज के दौर...

ग्रेटर नोएडा, 24 जनवरी 2026 : ग्रेटर नोएडा स्थित NIIMS ( Noida International Institute of Medical Science ) अस्पताल में पथरी के इलाज के दौरान एक 37 वर्षीय महिला ( ज्योति ) मरीज की मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार ज्योति को पथरी की शिकायत के बाद 20 जनवरी 2026 को सामान्य हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में डॉक्टरों ने इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताया और ऑपरेशन की तैयारी की गई। इलाज के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि समय रहते उसे उचित इलाज नहीं दिया गया। कई बार स्टाफ और डॉक्टरों से शिकायत की गई, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बाद आज दोपहर ( 24 जनवरी ) महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन शाम तक उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति निरंकार ( निवासी चोटपुर कॉलोनी ) नोएडा ने बताया कि उनकी पत्नी पूरी तरह स्वस्थ थी और केवल एक सामान्य ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहे डॉक्टरों के कारण यह गंभीर घटना हुई है। परिजनों ने यह भी बताया कि उनकी ओर से अस्पताल परिसर के खिलाफ कोई विरोध न कर सके इसके लिए भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया । घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं