Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सुपरटेक सोसायटी में पार्किंग विवाद : कार तोड़फोड़ और धमकी का मामला दर्ज, सोसाइटी अध्यक्ष पर लगा आरोप

इंदिरापुरम, गाजियाबाद, 24 जनवरी 2026 : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित सुपरटेक एस्टेट सोसायटी में पार्किंग को लेकर कार तोड़फोड़,...

इंदिरापुरम, गाजियाबाद, 24 जनवरी 2026 : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित सुपरटेक एस्टेट सोसायटी में पार्किंग को लेकर कार तोड़फोड़, धमकी और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। फ्लैट नंबर 903, रीजन्ट ब्लॉक निवासी विजय भारद्वाज ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि सोसायटी में जहां वे रोज अपनी कार खड़ी करते थे, उसी स्थान को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, कुछ पदाधिकारी और वर्तमान सिक्योरिटी एजेंसी के मैनेजर लगातार दबाव बना रहे थे।
पीड़ित के अनुसार 16 जनवरी 2026 को कार्य से लौटकर उन्होंने अपनी महिंद्रा एक्सयूवी 700 (रजिस्ट्रेशन नंबर DL9CBG 1607) निर्धारित स्थान पर खड़ी की। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे सफाई कर्मचारी ने बताया कि कार का ब्रेक वाइपर टूट गया है और पीछे डेंट पड़ा है। जांच करने पर पाया गया कि वाइपर जानबूझकर तोड़ा गया और गाड़ी पर डेंट मारा गया है। टूटा हुआ हिस्सा जमीन पर पड़ा मिला।
शिकायत में कहा गया है कि घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की गई तो सोसायटी मैनेजर ने कैमरा खराब होने का हवाला देकर फुटेज दिखाने से इंकार कर दिया। बाद में निजी कैमरा लगाने पर भी उन्हें डराया-धमकाया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 324(4) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उप निरीक्षक प्रवेंद्र प्रताप सिंह तोमर को जांच सौंपी है।

कोई टिप्पणी नहीं