Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

हिन्दु चेतना वाहन रैली से भगवामय हुआ गामा-2 और आसपास का क्षेत्र

ग्रेटर नोएडा, 24 जनवरी 2026 : सनातन संस्कृति की रक्षा और हिन्दु समाज को संगठित करने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई बस्ती क्षेत्र में भव्य ह...

ग्रेटर नोएडा, 24 जनवरी 2026 : सनातन संस्कृति की रक्षा और हिन्दु समाज को संगठित करने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई बस्ती क्षेत्र में भव्य हिन्दु चेतना वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गामा-2, डेल्टा-3 एवं आशियाना ऑर्चिड सेक्टरों से होकर निकली, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय वातावरण में रंग गया। रैली का आयोजन आगामी 01 फरवरी को जी ब्लॉक पार्क, गामा-2 में प्रस्तावित विराट हिन्दु सम्मेलन के आव्हान के तहत किया गया था।
समिति के संरक्षक वेदप्रकाश शर्मा एवं जी.पी. गोस्वामी ने भागवत ध्वज दिखाकर रैली का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके बाद दर्जनों वाहनों का काफिला भारत माता के जयकारों और भगवा ध्वजों के साथ विभिन्न सेक्टरों से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया और जगह-जगह जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली का उद्देश्य हिन्दु समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करना और अधिक से अधिक लोगों को विराट हिन्दु सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चौधरी विजय पाल नागर, जी.पी. गोस्वामी, हरीश कसाना, संदीप सिंह, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुधीर भाटी, गजेंद्र विधूड़ी, नेपाल सिंह, अभिषेक मेवाड़ा, विशाल, विनीता सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बना रहा, जिससे रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं