भरथना, 26 जनवरी 2026 : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आर्ट. आर. ट्रेडर्स भरथना के संचालक एवं स्टील व्यवसायी सुखवीर सिंह यादव ने क्षेत...
भरथना, 26 जनवरी 2026 : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आर्ट. आर. ट्रेडर्स भरथना के संचालक एवं स्टील व्यवसायी सुखवीर सिंह यादव ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है। सुखवीर सिंह यादव ने व्यापारियों और आम नागरिकों से ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समृद्ध, विकसित और शक्तिशाली भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
कोई टिप्पणी नहीं