भरथना, 26 जनवरी 2026 : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महावीर ट्रेडर्स भरथना के संचालक ब्रजेश पोरवाल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभक...
भरथना, 26 जनवरी 2026 : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महावीर ट्रेडर्स भरथना के संचालक ब्रजेश पोरवाल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। ब्रजेश पोरवाल ने व्यापारियों और किसानों से गुणवत्तापूर्ण बीज व कीटनाशकों के सही उपयोग के साथ कृषि और व्यापार दोनों क्षेत्रों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
कोई टिप्पणी नहीं