भरथना, 26 जनवरी 2026 : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरधारीपुरा, भरथना के सभासद बलवीर यादव ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ...
भरथना, 26 जनवरी 2026 : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरधारीपुरा, भरथना के सभासद बलवीर यादव ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। बलवीर यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आपसी भाईचारे, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
कोई टिप्पणी नहीं