इटावा, 26 जनवरी 2026 : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी प्रताप सिंह यादव और वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज याद...
इटावा, 26 जनवरी 2026 : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी प्रताप सिंह यादव और वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव ‘बंटी’ ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने इस अवसर को संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। प्रताप सिंह यादव ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं मनोज यादव ‘बंटी’ ने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने की अपील की। दोनों नेताओं ने शहीदों को नमन करते हुए संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण किया और समृद्ध, सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
कोई टिप्पणी नहीं