Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

हथियार के बल पर लूट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, सीसीटीवी व मुखबिर सूचना से पुलिस को मिली सफलता

  गाजियाबाद, 08 जनवरी 2026 : गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना सिहानी गेट पुलिस ने हथियार के बल पर लूट करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ बड...

 

गाजियाबाद, 08 जनवरी 2026 : गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना सिहानी गेट पुलिस ने हथियार के बल पर लूट करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 07 जनवरी 2026 को नवयुग मार्केट से काम कर लौट रहे सुनील उडुपी पर जीडीए गेट के पीछे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था, जिसके बाद घायल को तत्काल संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

 प्रियाश्री पाल – सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम (कार्यवाहक)

इस घटना के संबंध में थाना सिहानी गेट पर मुकदमा दर्ज कर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, लोकल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीर उर्फ कल्लू उर्फ बल्लू, सोनू और अमन को बस अड्डे के पास रैन बसेरे के पीछे खाली स्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्त लगे चाकू सहित कुल पांच लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पूर्व में भी मोबाइल लूट, छिनैती, चोरी और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं तथा नशे के आदी हैं। अभियुक्तों ने सिहानी गेट और कोतवाली क्षेत्र में अन्य वारदातों को भी अंजाम देना स्वीकार किया है, जबकि एक सह अभियुक्त हर्ष उर्फ हीरा की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






कोई टिप्पणी नहीं