शक्ति मोहन अवस्थी ( डीसीपी ) सेंट्रल नोएडा गौतमबुद्धनगर, 08 जनवरी 2026 : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और ऑनलाइन गैंबलिंग के ना...
गौतमबुद्धनगर, 08 जनवरी 2026 : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और ऑनलाइन गैंबलिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शक्ति मोहन अवस्थी ( डीसीपी ) सेंट्रल नोएडा के अनुसार, 07 जनवरी 2026 थाना बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर चौथी मंजिल, गौर सिटी सेन्टर निकट चार मूर्ति चौराहा से 03 पुरुष अभियुक्त और 05 अभियुक्ताओं को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ऑनलाइन गेमिंग एप “Mazabook / Maze se jeeto” के माध्यम से लोगों को अधिक पैसे जीतने का लालच देते थे। शुरुआत में ग्राहकों को छोटी रकम जितवाकर भरोसा जीतते थे, फिर रजिस्ट्रेशन, बोनस और बेटिंग के नाम पर उनसे मोटी रकम लगवाकर जानबूझकर हार दिला देते थे। गेम की जीत-हार पूरी तरह अभियुक्तों के नियंत्रण में रहती थी।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फर्जी केवाईसी पर सिम कार्ड खरीदे गए थे और पहले से छपवाए गए पेमेंट क्यूआर कोड को जरूरत के समय सक्रिय कराकर फर्जी व अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में पैसा मंगवाया जाता था। रकम ट्रांसफर कराने की कोशिश करने वाले ग्राहकों को ब्लॉक कर पूरी राशि हड़प ली जाती थी।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, 04 लैपटॉप, 155 प्रयोगशुदा फर्जी सिम, 50 पेमेंट क्यूआर कोड, 02 कंप्यूटर मॉनीटर, 04 वाई-फाई मॉडम, 10 पेज की डाटाशीट, 10 कॉलिंग हेडफोन और 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।








कोई टिप्पणी नहीं