आगरा, 1 जनवरी 2026 : नामनेर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, कैंट रोड पर श्रद्धा और भक्तिभाव से ओतप्रोत भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिस...
आगरा, 1 जनवरी 2026 : नामनेर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, कैंट रोड पर श्रद्धा और भक्तिभाव से ओतप्रोत भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की विशेष उपस्थिति वरिष्ठ पत्रकार एवं एसएनआई न्यूज़ चैनल के नेशनल न्यूज़ हेड रवि शर्मा की रही। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और रामचरितमानस की चौपाइयों के सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जय श्रीराम और जय हनुमान के गगनभेदी जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। मंदिर को फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था, जिससे आयोजन की दिव्यता और बढ़ गई। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधिवत आरती संपन्न हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। पाठ का विधिवत संचालन महंत पंडित हेमंत त्रिपाठी, पंडित आनंद स्वरूप, अनूप वर्मा, दिनेश त्रिपाठी, पंडित पार्थ त्रिपाठी, डॉ. सुरेश चंद्र मदेनिया, सत्य प्रकाश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल और दिनेश चौहान द्वारा किया गया। सायंकाल मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने आयोजन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बताया।
कोई टिप्पणी नहीं