Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में नेकी की दीवार के बैनर तले जरूरतमंदों को कपड़े वितरित

संदीप पाल की रिपोर्ट भरथना/इटावा, 2 जनवरी 2026 : भरथना नगर के मिडिल स्कूल प्रांगण में सर्व कल्याण समिति के तत्वावधान में “नेकी की दीवार” कार...

संदीप पाल की रिपोर्ट
भरथना/इटावा, 2 जनवरी 2026 : भरथना नगर के मिडिल स्कूल प्रांगण में सर्व कल्याण समिति के तत्वावधान में “नेकी की दीवार” कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्था प्रमुख राजेश यादव (पूर्व सभासद) ने किया। उन्होंने बताया कि समिति पिछले चार-पांच वर्षों से नगर के समाजसेवियों से नए व पुराने कपड़े एकत्र कर सर्दी के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस पहल से ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नेकी की दीवार जैसे सामाजिक अभियान आपसी सहयोग, संवेदना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को दीपक यादव, होशियार सिंह, सत्यभान गुप्ता, अवधेश यादव, अजनेश यादव और अवधेश सविता ने संबोधित किया। आयोजन को सफल बनाने में विजय शाक्य, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, नेकराम यादव, बलराम सिंह, पवन सिंह सहित कई समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।



















कोई टिप्पणी नहीं