नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026 : इतिहास में पहली बार जैन आचार्य लोकेशजी के आयोजन में प्रसिद्ध संत मोरारी बापू की रामकथा का शुभारंभ 17 जनवरी 2026...
नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026 : इतिहास में पहली बार जैन आचार्य लोकेशजी के आयोजन में प्रसिद्ध संत मोरारी बापू की रामकथा का शुभारंभ 17 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने जा रहा है। यह नौ दिवसीय भव्य आयोजन आध्यात्म, सांस्कृतिक समरसता और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक ऐतिहासिक प्रयास माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं आयोजनकर्ता जैन आचार्य लोकेशजी ने बताया कि रामकथा में केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री तथा कला, संस्कृति, साहित्य और पर्यावरण जगत की अनेक विशिष्ट हस्तियां सहभागिता करेंगी। इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और यूएई सहित कई देशों से श्रद्धालु रामकथा श्रवण हेतु पहुंचेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन लगभग 4000 श्रद्धालुओं की उपस्थिति संभावित है, जिससे यह आयोजन आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का अनुपम उदाहरण बनेगा।







कोई टिप्पणी नहीं