भरथना/इटावा, 16 जनवरी 2026 : कस्बा क्षेत्र स्थित विशाल सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर मे...
भरथना/इटावा, 16 जनवरी 2026 : कस्बा क्षेत्र स्थित विशाल सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में एक काले सर्प को घूमते हुए देखा गया। अचानक सांप दिखाई देने से छात्रों और कॉलेज स्टाफ में भय का माहौल बन गया और सभी लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। सूचना मिलते ही कॉलेज के मैनेजर पुष्पेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए कैचिंग यंत्र की मदद से सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने नागिन को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और मैनेजर के साहसिक एवं सूझबूझ भरे कार्य की सराहना की। पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि रेस्क्यू की गई नागिन की लंबाई लगभग साढ़े तीन फुट थी और उसे पकड़ने के बाद सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।





कोई टिप्पणी नहीं