पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की गोष्ठी गाजियाबाद, 06 जनवरी 2026 : गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण और वर्ष 2...
पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की गोष्ठी
गाजियाबाद, 06 जनवरी 2026 : गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण और वर्ष 2026 की कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त गाजियाबाद की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में हुई इस गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान वर्ष 2026 की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें अभियोगों की विवेचना और समयबद्ध निस्तारण, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों का चिन्हीकरण एवं प्रभावी पैरवी, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला अपराधों पर नियंत्रण, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान, अवैध शस्त्रों पर सख्त कार्रवाई तथा संपत्ति एवं शरीर संबंधी अपराधों की रोकथाम को प्रमुख रूप से शामिल किया गया।इसके साथ ही बीट प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने, CCMS, CEMS एवं IMS पोर्टल पर समयबद्ध फीडिंग, आधारभूत संरचना के विकास और पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। वर्ष 2025 में लागू किए गए नवाचारों, सिटीजन चार्टर, वादी संवाद दिवस, जनसुनवाई प्रणाली, शिष्टाचार संवाद नीति तथा थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन दिए जाने वाले टास्क की भी समीक्षा की गई।गोष्ठी में आगामी मकर संक्रांति एवं गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने वर्ष 2026 में अपराध नियंत्रण, जनसहभागिता, साइबर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।







कोई टिप्पणी नहीं