नोएडा, 26 जनवरी 2026 : 77वाँ गणतंत्र दिवस ईडब्लूएस पाकेट सात, सेक्टर-82 नोएडा में बड़े उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ...
नोएडा, 26 जनवरी 2026 : 77वाँ गणतंत्र दिवस ईडब्लूएस पाकेट सात, सेक्टर-82 नोएडा में बड़े उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरडब्लूए अध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के बाद सभी सेक्टरवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और भारत माता के जयकारों तथा वंदे मातरम के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। पूरे क्षेत्र में तिरंगे, देशभक्ति गीतों और नारों से राष्ट्रप्रेम का वातावरण छा गया।
प्रभात फेरी के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों के हाथों में तिरंगे झंडे थे और देशभक्ति गीतों की धुन पर पूरा सेक्टर गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय निवासियों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय पर्व को मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर आरडब्लूए अध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अमर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। अब हम सभी का कर्तव्य है
कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं, धर्मों और वेशभूषाओं का देश है, फिर भी अनेकता में एकता इसका सबसे सुंदर उदाहरण है। देश को समृद्ध, शक्तिशाली और उन्नति के शिखर पर पहुंचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा।
कार्यक्रम में आरडब्लूए उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल सहित गोरेलाल, पप्पू सिंह, उत्तम चंद्रा, रमेश चंद शर्मा, धीरज कन्याल, घनश्याम जोशी, सुभाष शर्मा, विष्णु शर्मा, जितेन्द्र द्विवेदी, सोनवीर, अनूप सिंह, सतपाल सिंह, एनके मिश्रा, हरि सिंह, पान सिंह, अंगद सिंह तोमर, कोमल यादव, राजकुमार, रामगोपाल, रविन्द्र कुमार, नवीन पंत, फुलेरा जी, शिववृत तिवारी, रमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं