Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

डीएवी पब्लिक स्कूल, श्रेष्ठ विहार में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026 : डीएवी पब्लिक स्कूल, श्रेष्ठ विहार, आनंद विहार रोड परिसर में Humanity Always First Charitable Trust द्वारा निःशुल...

नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026 : डीएवी पब्लिक स्कूल, श्रेष्ठ विहार, आनंद विहार रोड परिसर में Humanity Always First Charitable Trust द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में लगभग 138 लाभार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, बॉडी मास इंडेक्स परीक्षण, नेत्र जांच तथा निःशुल्क चश्मों की सुविधा प्रदान की गई। इसके साथ ही दंत जांच, फेफड़ों की जांच, थायरॉयड जांच, श्रवण क्षमता परीक्षण और ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं भी उपलब्ध रहीं। शिविर में सामान्य चिकित्सकों के साथ-साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों ने भी अपनी सेवाएं दीं और मरीजों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से शिविर के संचालन की विशेष व्यवस्था की गई थी। प्राचार्या के निर्देशन में श्रीमती गगन और श्रीमती चंद्रकांता को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने भी लाभार्थियों की सहायता कर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुहासिनी के. नाथ ने Humanity Always First Charitable Trust का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होती है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। पूरा आयोजन समाज सेवा की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं