नोएडा, 26 जनवरी 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा शिव नगरी, सेक्टर-17 नोएडा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रा...
नोएडा, 26 जनवरी 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा शिव नगरी, सेक्टर-17 नोएडा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं समाजसेवीका रितु सिन्हा तथा ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने किया। कार्यक्रम स्थल को तिरंगे और सजावटी झंडियों से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व का उल्लास दिखाई दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से क्षेत्रवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। रितु सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्रहित में कार्य करना हम सभी का दायित्व है।
गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की पदाधिकारी सविता देवी, गुड़िया देवी, शीला पांडे सहित अन्य सदस्यों ने आपसी भाईचारे और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं