Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

शिव विहार में डायमंड इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन ने भव्य डांस प्रतियोगिता कराई

दिल्ली, 26 जनवरी 2026 : शिव विहार स्थित डायमंड इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन कंपनी द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए भव्य डांस प्रत...

दिल्ली, 26 जनवरी 2026 : शिव विहार स्थित डायमंड इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन कंपनी द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम मोहित शर्मा, रोहित शर्मा और रितेश शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और देशभक्ति तथा मनोरंजक गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में निलोठी वार्ड–36 की निगम पार्षद बबीना शौकीन, पवनजीत शौकीन सहित कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया। डांस प्रतियोगिता में सोल डांस एकेडमी के फाउंडर भरत शर्मा एवं दीप्ति ने जूरी की भूमिका निभाई और निष्पक्ष तरीके से प्रतिभागियों का चयन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न दौरों के बाद पांच बच्चों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार, दूसरे को द्वितीय और तीसरे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को भी सम्मान चिन्ह भेंट किए गए।
आयोजकों ने बताया कि डायमंड इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन कंपनी और शर्मा परिवार पिछले कई वर्षों से हर गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी कला को पहचान मिलती है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं