नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जर...
नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद वर्ग के लोगों को सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं, दिव्यांगजन और गरीब परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्था की इस पहल का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गईं, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका सुधार सकें। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गईं, ताकि उनकी दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिल सके। गरीब परिवारों को राशन किट वितरित कर उनके भोजन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग किया गया। वितरण कार्यक्रम पूरे अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में श्री देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष DUCKU एवं चीफ पैट्रन प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन, श्री धीरेंद्र प्रताप पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड, श्री जितेंद्र गौर प्रतिनिधि एमएलसी/विधायक एवं मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश तथा श्री अवधेश सिंह बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर संस्था के सीईओ एवं फाउंडर श्री प्रवीण सिंह सेंगर, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती संगीता साहनी, अध्यक्ष दिल्ली चैप्टर श्री योगेश सोनी, सचिव दिल्ली चैप्टर श्रीमती शालिनी सोनी, सीएसआर प्रोजेक्ट हेड श्री राहुल बिष्ट और श्री दिलीप सिंह खाती सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संस्था की ओर से सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं