भरथना/इटावा, 10 जनवरी 2026 : भरथना थाना पुलिस ने लड़की भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस के...
भरथना/इटावा, 10 जनवरी 2026 : भरथना थाना पुलिस ने लड़की भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी विपिन के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज था। मामले में लगातार तलाश के बाद शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे पुलिस टीम ने आरोपी को भरथना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।





कोई टिप्पणी नहीं