Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ऑटो में छूटा कागजातों से भरा बैग, समाजसेविकाओं की ईमानदारी से लौटा

  भरथना/इटावा, 10 जनवरी 2026 : भरथना थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी वृद्ध हरदयाल पुत्र श्रीकृष्ण का जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग सफर के द...

 

भरथना/इटावा, 10 जनवरी 2026 : भरथना थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी वृद्ध हरदयाल पुत्र श्रीकृष्ण का जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग सफर के दौरान ऑटो में छूट गया, जिससे वह काफी परेशान हो गए। बैग में ट्रस्ट से जुड़े कागजात और जमीन-जायदाद के महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इटावा बस स्टैंड पहुंचने पर जब उन्हें बैग न होने का अहसास हुआ तो उनकी चिंता बढ़ गई। उसी ऑटो में यात्रा कर रहीं समाजसेविकाएं प्रभा कुमारी निवासी ग्राम हाजीपुर और शकुंतला निवासी नगला अति भोली को यह बैग मिला। दोनों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग की जांच की और उसमें रखे आधार कार्ड के माध्यम से बैग स्वामी की पहचान की। इसके बाद ग्राम प्रधान की सहायता से संपर्क कर वृद्ध हरदयाल को तहसील परिसर बुलाया गया और सभी दस्तावेज सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिए गए। समाजसेविकाओं की इस नेक पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोगों ने इसे मानवता और ईमानदारी का प्रेरक उदाहरण बताया।





कोई टिप्पणी नहीं