Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में तनाव, प्रशासन मौके पर

भरथना/इटावा, 31 जनवरी 2026 : भरथना क्षेत्र के बाहरपुरा ग्राम पंचायत स्थित मिराय कोठी गांव में शनिवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अज...

भरथना/इटावा, 31 जनवरी 2026 : भरथना क्षेत्र के बाहरपुरा ग्राम पंचायत स्थित मिराय कोठी गांव में शनिवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब 0 की प्रतिमा का दायां हाथ टूटा हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि यह कृत्य समाज में अशांति फैलाने की नीयत से किया गया है।
सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मौके पर एएसपी ग्रामीण श्रीश चन्द्र, उपजिलाधिकारी काव्या सी, क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह तथा अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लेजम सिंह शाक्य और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ग्रामीण अजीत सिंह, नितिन प्रकाश, राम नारायण आजाद और सुंदरम सिंह बौद्ध ने बताया कि बीती रात प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। सुबह स्कूल जाते समय बच्चों ने प्रतिमा का हाथ टूटा देखा, जिसके बाद पूरे गांव में खबर फैल गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा पर प्रहार के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे खराब सामग्री के कारण टूटने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल नई प्रतिमा लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं