Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

बाइक से देश भ्रमण कर इंसानियत का संदेश दे रहे भरथना के डॉक्टर

भरथना/इटावा, 31 जनवरी 2026 : नगला भारा निवासी डॉ. जय यादव पेशे से चिकित्सक हैं, लेकिन समाज के प्रति उनका दृष्टिकोण उन्हें एक अलग पहचान देता ...

भरथना/इटावा, 31 जनवरी 2026 : नगला भारा निवासी डॉ. जय यादव पेशे से चिकित्सक हैं, लेकिन समाज के प्रति उनका दृष्टिकोण उन्हें एक अलग पहचान देता है। उन्होंने मोटरसाइकिल से देश भ्रमण कर लोगों के बीच इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया है। डॉ. जय यादव ने 21 जनवरी को भरथना से अपनी इस विशेष यात्रा की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य लोगों को मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द के प्रति जागरूक करना है।
डॉ. यादव अब तक लगभग 6500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने देश के कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। वे तिरुपति, रामेश्वरम, धनुषकोडी और कन्याकुमारी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और एकता, भाईचारे व इंसानियत का संदेश साझा किया। उनकी यात्रा के दौरान कई जगह लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत भी किया। डॉ. जय यादव ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और समाज को जोड़ने का सबसे मजबूत माध्यम आपसी सम्मान और सहयोग है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने उन्हें विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और लोगों की जीवनशैली को करीब से समझने का अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे आंध्र प्रदेश के करनूल में हैं और 1 फरवरी को वापस भरथना लौटेंगे। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं