वाराणसी, 2 दिसम्बर 2025 : वाराणसी पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए शहर में हलचल मचा दी। कार्रवाई ...
वाराणसी, 2 दिसम्बर 2025 : वाराणसी पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए शहर में हलचल मचा दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बीजेपी नेत्री से जुड़े एक फ्लैट और स्पा सेंटर पर एक साथ छापेमारी की, जहां से कुल 13 लोगों को पकड़ा गया। इनमें 9 महिलाएँ और 4 पुरुष शामिल थे, जबकि 5 पुरुष 4 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक रैकेट लंबे समय से सक्रिय था और ग्राहकों को स्पा की बुकिंग के बहाने बुलाया जाता था।
पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है और पुलिस फ्लैट मालिक, संचालकों तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है और पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस घटना ने इलाके में राजनीतिक हलचल भी बढ़ा दी है, क्योंकि फ्लैट का संबंध बीजेपी नेत्री से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि तथ्य सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं