Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

रॉकी तोमर को हिंदू युवा वाहिनी में बड़ी जिम्मेदारी : मेरठ मंडल प्रभारी और संगठन महामंत्री बनाए गए

मेरठ, 17 दिसम्बर 2025 : हिंदू युवा वाहिनी के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी...

मेरठ, 17 दिसम्बर 2025 : हिंदू युवा वाहिनी के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में कर्मठ कार्यकर्ता रॉकी तोमर को संगठन महामंत्री एवं मेरठ मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद रॉकी तोमर ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। रॉकी तोमर ने कहा कि वे पद की गरिमा को समझते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और निर्भयता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही मेरठ मंडल सहित आसपास के जिलों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि रॉकी तोमर के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं