Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में घने कोहरे का असर, पहले ही दिन सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार

  भरथना/Etawah, 13 दिसम्बर 2025 : मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह भरथना क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दृश्यता ब...

 

भरथना/Etawah, 13 दिसम्बर 2025 : मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह भरथना क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण इटावा–कन्नौज हाईवे सहित ऊसराहार और बकेबर लिंक मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को आगे का रास्ता स्पष्ट न दिखने से रेंग-रेंग कर चलना पड़ा। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों और जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन चालक हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर सावधानीपूर्वक सफर करते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात से ठंड बढ़ने के साथ सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। राहत की बात यह रही कि पहले दिन किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं