इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह में शामिल असम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को शुक्...
इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह में शामिल असम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को शुक्रवार को जिले के खुमन लम्पक इलाके के पास से पकड़ा गया। वे कथित तौर पर 'म्यूल बैंक खातों' का उपयोग कर साइबर अपराध गिरोह चला रहे थे। म्यूल खाते ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों से पैसा प्राप्त और हस्तांतरित करने के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि दोनों अपराधी असम के बारपेटा और चिरांग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें लोगों के आधार कार्ड तथा बैंक खातों जैसे संवेदनशील विवरण इकट्ठा करने का काम सौंपा गया था।
कोई टिप्पणी नहीं