Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नोएडा की सबसे ऊंची इमारत से कूद लॉ स्टूडेंट ने दी जान, दिल्ली में हो रही थी खोजबीन

 नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा की 32वीं मंजिल से कूदकर एक लॉ स्टूडेंट ने शुक्रवार को जान दे दी। युवक 20 अगस्त को दिल्ली के हौज खास स्थित...


 नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा की 32वीं मंजिल से कूदकर एक लॉ स्टूडेंट ने शुक्रवार को जान दे दी। युवक 20 अगस्त को दिल्ली के हौज खास स्थित अपने घर से नाराज होकर निकला था। बताया जाता है कि युवक के परिजन उसकी दिल्ली में खोजबीन कर रहे थे। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिर कर मौत की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

नोएडा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान दिल्ली के हौज खास निवासी रवि के रूप में हुई है। युवक लॉ का स्टूडेंट था। उसका पारिवारिक विवाद हुआ था जिसके बाद वह दिल्ली से लापता हो गया था। परिजन उसे दिल्ली में तलाश रहे थे। उसकी नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में 32वीं मंजिल से कूदकर या संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली के हौजखास थाने में दर्ज कराई थी।

रवि अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में ठहरा था। रवि की लाश झाड़ियों में पाई गई। नोएडा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। नोएडा पुलिस अब इस केस की जांच-पड़ताल में जुट गई है। युवक भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक पूर्व अधिकारी का बेटा था।


वहीं एक अन्य घटना में नोएडा के बरौला गांव में रहने वाली 30 वर्षीय समा को शुक्रवार रात घर में तगड़ा करंट लग गया। इसमें वह बुरी तरह जखमी हो गई। वह झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल की सूचना के बाद अब नोएडा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।




ليست هناك تعليقات