Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

रेप केस में गया था जेल, जमानत पर बाहर आते ही लड़की को मार दी गोली; दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

 दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रेप केस में जेल में बंद आरोपी बाहर आया और पीड़िता को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ...


 दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रेप केस में जेल में बंद आरोपी बाहर आया और पीड़िता को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला एक सैलून में हेड मैनेजर के रूप में काम करती है और आरोपियों ने उसके सीने में गोली मारी है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अबुजैर सफी समेत उसके साथ अमन सुखला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामला बुधवार का है। बुधवार को काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने महिला पर गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि सफी, जिसे पिछले साल महिला द्वारा दर्ज कराए गए रेप केस में जमानत मिली थी। जमानत पर बाहर आने के बाद ही आरोपी ने पीड़िता लड़की को गोली मार दी।

 

पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर वसंत विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों पर शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी सफी से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो पीड़िता द्वारा दर्ज करवाए गए केस को लेकर नाराज था और महिला से लगातार बात करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो जवाब नहीं दे रही थी। कई बार संपर्क करने के बाद जब उसने बात नहीं की तो उसने गोली मार दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और इस घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है।




कोई टिप्पणी नहीं