भड़काऊ भाषण देने के मामले में गाजियाबाद जिले की लिंक रोड थाना पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन...
भड़काऊ भाषण देने के मामले में गाजियाबाद जिले की लिंक रोड थाना पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर साहिबाबाद मंडी में 11 अगस्त को बैठक के दौरान मंडी सचिव और उनकी पत्नी के लिए अशोभनीय ने टिप्पणी करने का आरोप है।
साहिबाबाद सब्जी मंडी में किसानों के प्लेटफार्म पर कब्जा देने के विवाद में 11 अगस्त को बैठक के दौरान हिस्ट्रीशीटर हरीश चौधरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें पल्लेदार सचिन को गोली लग गई थी। हमले के कई वीडियो वायरल हुए थे।
एक वीडियो में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव मंडी के सचिव सुनील कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी के लिए अशोभनीय टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। हमले के मामले में भारत भाटी की शिकायत पर पुलिस ने हरीश चौधरी समेत आठ को गिरफ्तार किया था।
वहीं अशोभनीय टिप्पणी को लेकर मंडी सचिव की पत्नी की शिकायत पर बिजेंद्र यादव समिति 150 लोगों के खिलाफ थाना लिंक रोड में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि जांच के आधार पर बिजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की पहचान की जा रही है।
ليست هناك تعليقات