Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण

 नई दिल्ली, व.सं.। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अतिथियों...



 नई दिल्ली, व.सं.। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल व मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर सहित कई लोग मौजूद रहे। सचदेवा ने कहा कि 79वां स्वतंत्रता दिवस दिल्लीवासियों के लिए विशेष हर्ष का दिन है। सब दिल्ली सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को नया स्वरूप देने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह खेद का विषय है कि 79 वर्ष बाद भी महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी सामाजिक बुराई शर्मसार करती हैं।

सचदेवा ने अपील की है कि महिलाओं को सुरक्षा देने का संकल्प लें।




ليست هناك تعليقات