Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली में महिला फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म, इलाज के बहाने बुलाकर लूटी आबरू

  राजधानी दिल्ली समयपुर बादली थाना क्षेत्र में सोमवार को महिला फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे फिजियोथेरेपी ...

 


राजधानी दिल्ली समयपुर बादली थाना क्षेत्र में सोमवार को महिला फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे फिजियोथेरेपी के बहाने धोखे से बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला का शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय रंजना (परिवर्तित नाम) पति के साथ समयपुर बादली इलाके में रहती है। रंजना घरों में मरीजों की फिजियोथेरेपी करती है। पीड़िता ने बताया कि उसे 31 जुलाई को रोहिणी सेक्टर-16 में रिश्तेदार के घर पूजा में जाना था। उसने रैपिडो बाइक बुक की। रास्ते में बाइक कैब ड्राइवर ने उससे उसके काम के बारे में पूछा। पीड़िता ने जब बताया कि वह फिजियोथेरेपिस्ट है तो उस युवक ने कहा कि वह तीन-चार लोगों को जानता है, जिन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है। साथ ही यह भी बताया कि इसके एवज में उसे अच्छे पैसे भी मिलेंगे। इसके बाद कैब चालक ने पीड़िता से उसका फोन नंबर ले लिया।

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम को कैब चालक ने दोबारा उसे फोन कर साथ चलने के लिए कहा। कैब चालक पीड़िता को झुग्गी की तरह के इलाके में ले गया। वहां एक शख्स कमरे में बैठा था। पीड़िता ने बताया कि उस शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को रोहिणी इलाके में छुड़वा दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

पीड़िता ने रविवार को परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच एसआई वीणा को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को घटनास्थल के बारे में सही जानकारी नहीं है।




ليست هناك تعليقات