Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली भाजपा को जल्द मिलेगा नया कार्यालय; जानिए लोकेशन, कब तक शिफ्ट होने के आसार?

  दिल्ली भाजपा कार्यालय का पता जल्द ही बदलने वाला है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी नवरात्री के आसपास नए कार्यालय में शिफ्ट हो जाएगी। दिल्...

 


दिल्ली भाजपा कार्यालय का पता जल्द ही बदलने वाला है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी नवरात्री के आसपास नए कार्यालय में शिफ्ट हो जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महासचिव (संगठन) पवन राणा और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ दिन में नए भवन का जाकर देखा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली भाजपा पार्टी नवरात्रि के आसपास राष्ट्रीय राजधानी के डीडीयू मार्ग यानी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित एक नए कार्यालय भवन में शिफ्ट हो सकती है। दिल्ली भाजपा कार्यालय वर्तमान में पंडित पंत मार्ग स्थित एक बंगले से काम कर रही है।पार्टी नेताओं ने बताया कि नए पार्टी कार्यालय में दक्षिण भारतीय वास्तुकला की झलक मिलती है।

निर्माण कार्य से जुड़े दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और आंतरिक कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पार्टी कार्यालय बहुत जल्द, सितंबर में नवरात्रि के आसपास, इस स्थान पर स्थानांतरित हो जाएगा। 825 वर्ग मीटर के इलाके पर फैली इस बिल्डिंग का एरिया 30,000 वर्ग फुट है। इसमें आगे का हिस्सा, एंट्री गेट और खंभे शामिल हैं। इसे पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से लेस बनाया गया है।


इस इमारत में वाहन पार्किंग के लिए दो बेसमेंट हैं। दिल्ली भाजपा के एक नेता ने बताया कि निचले तल पर एक कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत रूम और कैंटीन होगी। वहीं पहली मंजिल पर 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम होगा। दिल्ली भाजपा के विभिन्न सेल और कर्मचारियों के कार्यालय दूसरी मंजिल पर होंगे।

जबकि तीसरी मंजिल पर पार्टी उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों के कार्यालय होंगे।सबसे ऊपरी मंजिल पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) के कार्यालय होंगे, साथ ही दिल्ली के सांसदों और राज्य इकाई के प्रभारियों के लिए कमरे भी होंगे।




ليست هناك تعليقات