Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सेना ने पाक को हथियार देने में अमेरिकी भूमिका वाली पुरानी खबर की साझा

  नई दिल्ली, एजेंसी। रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की ओर से भारत की आलोचना के बीच सेना ने मंगलवार को एक्स पर अगस्त, 1971 की एक समा...

 


नई दिल्ली, एजेंसी। रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की ओर से भारत की आलोचना के बीच सेना ने मंगलवार को एक्स पर अगस्त, 1971 की एक समाचार क्लिप साझा की। इसमें 1954 से पाकिस्तान को हथियार देने में अमेरिका की भूमिका को उजागर किया गया है। यह समाचार 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से कुछ महीने पहले प्रकाशित हुआ था। युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश बना था। इस खबर में पाकिस्तान को हथियार मुहैया कराने में अमेरिका की भूमिका के बारे में बताया गया था। इसका शीर्षक था, ‘यूएस आर्म्स वर्थ 2 डॉलर बिलियन शिप्ड टू पाकिस्तान सिंस 54 यानी ‘1954 से अब तक दो अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी हथियार पाकिस्तान भेजे गए हैं।

यह समाचार क्लिप सेना की पूर्वी कमान द्वारा सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में साझा की गई। पोस्ट में हैशटैग भारतीयसेना, पूर्वीकमान, विजयवर्ष, लिबरेशनऑफबांग्लादेश और मीडियाहाइलाइट्स के साथ ही इसमें नोफैक्ट्स (तथ्यजानें) हैशटैग के साथ ‘इस दिन उस वर्ष युद्ध की तैयारी - 05 अगस्त 1971 का भी उल्लेख किया गया है।




ليست هناك تعليقات