Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

रूस के साथ परमाणु हथियार की सीमा तय करना चाहते हैं ट्रंप

 वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह रूस के साथ रणनीतिक परमाणु हथियारों की तैनाती पर नई सीमा तय करन...



 वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह रूस के साथ रणनीतिक परमाणु हथियारों की तैनाती पर नई सीमा तय करना चाहते हैं, जिससे दुनिया एक बार फिर हथियार नियंत्रण समझौतों की ओर लौट सकती है। ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस से स्कॉटलैंड रवाना होते समय मीडिया से कहा, यह कोई ऐसा समझौता नहीं है जिसे हम समाप्त होते देखना चाहें। हम इस पर काम शुरू कर रहे हैं। यह पहला अवसर है जब ट्रंप ने खुलकर कहा है कि वे 2010 में हुए ‘न्यू स्टार्ट परमाणु समझौते के तहत निर्धारित हथियारों की सीमा को बनाए रखने के पक्ष में हैं।

यह समझौता अमेरिका और रूस को 1,550 से अधिक वारहेड तथा 700 मिसाइल व बमवर्षक विमानों से अधिक की तैनाती से रोकता है।

 


ليست هناك تعليقات