माल्टा करेगा राष्ट्रमंडल युवा खेलों की मेजबानी नई दिल्ली। माल्टा 2027 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों के आठवें चरण की मेजबानी करेगा। इसमें 74 देश...
माल्टा करेगा राष्ट्रमंडल युवा खेलों की मेजबानी नई दिल्ली। माल्टा 2027 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों के आठवें चरण की मेजबानी करेगा। इसमें 74 देशों के 14 से 18 वर्ष के लगभग 1150 खिलाड़ी आठ खेलों में हिस्सा लेंगे। इन खेलों में नौकायन और वाटर पोलो पदार्पण करेंगे। सूची में शामिल अन्य छह खेल एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, नेटबॉल, स्क्वॉश, तैराकी और पैरा तैराकी, ट्रायथलॉन और भारोत्तोलन हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की संचालन संस्था ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संस्था ने हालांकि इनकी तारीखों की घोषणा नहीं की कि लेकिन कहा कि यह 2027 के अंत में आयोजित होंगे। माल्टा दक्षिणी यूरोप में एक द्वीपीय देश है जो भूमध्य सागर में सिसली और उत्तरी अफ्रीका के बीच स्थित है।
ليست هناك تعليقات